राष्ट्रपति को भेंट किया स्मृति चिह्न
- फोटो : अमर उजाला
नीरज गुप्ता ने बताया कि यह प्रोजेक्ट स्वच्छ गोमती अभियान की हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष देश के प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. इंद्रमणि मिश्र के निर्देश में तैयार कराया गया है। इसमें देश के वरिष्ठ पर्यावरणविदों, वैज्ञानिकों का सहयोग मिला है।
इसमें प्रमुख रूप से प्रो. सिद्धनाथ उपाध्याय, प्रो. शांतनु मिश्र, प्रो. विवेक कुमार, प्रो. विमल चंद्र, प्रो. अमरीश अधाना का विशेष सहयोग रहा है। संरक्षक ने राष्ट्रपति को अभियान का स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र भेंटकर जौनपुर आने का निमंत्रण दिया।
संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष व महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र की ओर से प्रो. विजयनाथ मिश्र ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ दिया। पूरी बात को ध्यान से सुनने के बाद राष्ट्रपति ने गोमती समेत देश की सभी नदियों पर चिंता जाहिर की। इस मौके पर अभियान के विधिक सलाहकार, केंद्रीय गंगा अधिनियम ड्राफ्ट रिव्यू कमेटी के सदस्य अरुण गुप्ता, अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।