फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाणिनी कन्या महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती प्राग वर्ष समारोह का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाणिनी कन्या महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती प्राग वर्ष समारोह की दूसरी निशा गीत और संगीत के नाम रही। ऑनलाइन समारोह में पहले दिन जहां देश भर से पूर्व छात्राओं ने भागीदारी की वहीं दूसरे दिन बनारस घराने के कलाकारों ने ऑनलाइन प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित वाद्य वृंद में पं. सुखदेव मिश्र ने वायलिन पर सुर सरिता बहाई तो अतुल शंकर ने बांसुरी की मधुर तान से हर किसी का मन मोह लिया। पंडित किशोर मिश्र ने तबले पर संगत की। प्राचार्य नंदिता शास्त्री ने बताया कि कोविड संक्रमण काल होने के कारण सभी आयोजन ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं। वहीं महाविद्यालय परिसर में रहने वाली छात्राओं और शिक्षिकाओं ने पूरे परिसर में भव्य सजावट की। कहीं दीप जलाए गए तो कहीं रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में छात्राओं को देश भर से जुड़े विद्वान और अपनी शिक्षिकाओं से आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें