महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 15 दिन में (27 जनवरी से 10 फरवरी तक) यूजी, पीजी की आठ परीक्षाएं होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से अलग-अलग कोर्स की परीक्षाओं का समय-सारिणी जारी करते हुए जिम्मेदार लोगों से समय से परीक्षाएं कराने को कहा गया है। सत्र नियमित करने के उद्देश्य से इस बार मुख्य परिसर, गंगापुर परिसर के साथ ही महाविद्यालयों में भी मार्च तक अधिकांश कोर्स की परीक्षाओं को खत्म करवाने का फैसला लिया गया है।
विवि में दीक्षांत समारोह पर आईं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने सत्र नियमित करने पर विशेष जोर देते हुए समय पर परीक्षा कराकर परिणाम जारी करने को कहा था। इधर काशी विद्यापीठ में जहां समर्थ पोर्टल से परीक्षा फाॅर्म भराया जा रहा है, वहीं प्रथम सेमेस्टर के साथ ही दूसरे, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की लिखित परीक्षा के साथ ही प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा का भी समय-सारिणी जारी कर दी गई है।