फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे की बाबा से गुहार: सावन के अंतिम सोमवार पर काशी विश्वनाथ को चढ़ाया अष्टधातु का छत्र, की ये कामना

Mon, 08 Aug 2022 02:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी

सार

सावन के चौथे सोमवार को काशी में अनोखी छटा देखने को मिली। कई किलोमीटर तक लंबी लाइन में खड़े भक्त बाबा के दर्शन के लिए उत्साहित थे।  इसी बीच नमामि गंगे ने  काशी विश्वनाथ को अष्टधातु से निर्मित सोने की पॉलिश वाला छत्र चढ़ाया ।
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार पर काशी विश्वनाथ को चढ़ाया अष्टधातु का छत्र, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान शिव के प्रिय सावन के अंतिम सोमवार को नमामि गंगे ने लोक कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की कामना से श्रीकाशी विश्वनाथ को अष्टधातु से निर्मित सोने की पॉलिश वाला छत्र चढ़ाया। गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बाबा से गंगा निर्मलीकरण की गुहार लगाई।
विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ से भारत की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। जनकल्याणकारी बाबा पर गंगाजल समर्पित कर पर्यावरण व मां गंगा के संरक्षण का आशीर्वाद मांगा। राजेश शुक्ला ने कहा कि हमने जनकल्याणकारी बाबा से प्रार्थना की है कि हमारा भारत आत्मनिर्भर हो, सकल विश्व को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश देने वाले बाबा से मां गंगा के निर्मलीकरण की गुहार लगाई है।

आयोजन में प्रमुख रूप से जयराम चांदवानी, अंजू चंदवानी, संजय शर्मा, पीयूष तिवारी, अभिनंदन, सुमन राय आदि शामिल रहे। बता दें कि सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर काशीपुराधिपति की नगरी में गजब का उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ दरबार में उमड़ी भीड़

चारों तरफ हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अटूट कतार लगी है। गंगा घाट से मंदिर तक आस्था का सावन उमड़ा है। काशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र कांवरियों की भीड़ के कारण केसरिया नजर आ रहा है। 

दशाश्वमेध, काशी विश्वनाथ मंदिर, चौक, ज्ञानवापी, मैदागिन आदि मार्गों पर शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। मंदिर के गेट नंबर चार से गोदौलिया और मैदागिन तक स्टील की बैरिकेडिंग लगाई है। इसी बैरिकेडिंग से होकर श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें