आयुर्वेदाचार्य डॉ. भगवानदास बताते हैं कि स्वर्ण भस्म शुद्ध सोने से तैयार की जाती है। ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते हैं, तो इसका सीधा असर इस दवा की लागत पर पड़ता है। स्वर्ण भस्म बनाने की प्रक्रिया बेहद जटिल और समय लेने वाली होती है। इसमें शुद्ध स्वर्ण पत्र को पहले नींबू के रस में डुबोया जाता है और उससे पहले उस पर रससिंदूर यानी मरकरी कंपाउंड का लेप किया जाता है। इसके बाद मिश्रण को एयरटाइट पात्र में रखकर विशेष विधि से प्रोसेस किया जाता है। इसी कारण इसकी कीमत पहले से ही अधिक रहती है।
- यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत करने और याद्दाश्त बढ़ाने में सहायक मानी जाती है।
- यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और क्रॉनिक (पुरानी) बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।
- गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर करने और जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
- तनाव और थकान को कम करने में इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण कारगर हैं।
स्वर्ण भस्म की कीमत सीधे तौर पर 24 कैरेट शुद्ध सोने के भाव से जुड़ी होती है। जिस प्रकार से सोने और चांदी के दाम बढ़ रहे हैं, आयुर्वेद दवाओं के दाम भी बढ़ना स्वाभाविक है। आयुर्वेद दवा बाजार में कीमतों को लेकर काफी हलचल है। - संजय सिंह, महामंत्री, दवा विक्रेता समिति