फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: प्रादेशिक कुश्ती में सात खिलाड़ी स्वर्ण के लिए लगाएंगे दांव, चार खिलाड़ियों को मिला कांस्य

Fri, 30 Jan 2026 05:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

खेल विभाग और यूपी कुश्ती संघ की ओर से मुरादाबाद में सीनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता खेली जा रही है। इस प्रादेशिक कुश्ती में सात खिलाड़ी स्वर्ण के लिए  दांव लगाएंगे। 
 
विज्ञापन
कुश्ती खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल विभाग और यूपी कुश्ती संघ के समन्वय से पुरुष वर्ग की सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता मुरादाबाद में खेली जा रही है। इसमें वाराणसी मंडल के कुल 11 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में वाराणसी मंडल के चार खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी तक खेली जाएगी।

विज्ञापन


कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि पुरुषों के फ्रीस्टाइल कुश्ती के 61 किलो भार वर्ग में वाराणसी के आशुतोष पाल ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के 74 किलों में वाराणसी के मुलायम यादव, 92 किलो भार वर्ग में साजन पाल और 125 किलों में अभिषेक ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

ग्रीको रोमन के 55 किलो भार वर्ग में वाराणसी के अवधेश यादव, 63 किलो में चंदौली के राजकुमार मौर्य, 67 किलों में वाराणसी के रितेश पटेल, 97 किलो में गाजीपुर के नितिन यादव ने अपने-अपने मुकाबले जीत फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया। प्रतियोगिता के 60 किलो भारवर्ग में वाराणसी के बजरंग राजभर, 77 किलो में वाराणसी के विष्णु गुप्ता और 82 किलो में वाराणसी के हरिश्चंद्र यादव ने कांस्य पदक जीता। फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार तीन मैट पर 600 खिलाड़ी खेलेंगे कुश्ती

कुश्ती संघ की ओर से सब जूनियर बालक, बालिका कुश्ती चैम्पियनशिप स्वर्गीय केदार पहलवान व्यायामशाला बनियापुर में खेली जाएगी। इसमें प्रदेश के 600 बालक-बालिका कुश्ती खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी के खिलाड़ी अलग-अलग अखाड़ों और स्टेडियम में कुश्ती की मैट पर अभ्यास कर रहे हैं। पहली बार प्रादेशिक कुश्ती तीन मैट पर होगी। वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि यह प्रतियोगिता नए खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने के लिए कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के जरिये सब-जूनियर वर्ग के बेहतरीन खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें खेल के लिए तैयार किया जाएगा। प्रतियोगिता 7 से 9 फरवरी तक खेली जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। वाराणसी के खिलाड़ी बरेका, सिगरा, कज्जाकपुरा, तुलसी घाट, बीएचयू के शिवाजी हॉल में अभ्यास कर रहे हैं। आयोजन समिति में शिव धनी पहलवान, बृजेश राय, सुभाष यादव नाथू पहलवान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें