हर दुकानदार का अपना नियम
चौकाघाट, लहुराबीर, विश्वेशवगंज, चौक सहित कई स्थानों अगर आप दस के नोटों की गड्डी लेने जा रहे हैं तो आपके सामने दुकानदार अपना नियम बताएगा। अगर नए नोट चाहिए तो उसका अलग कमीशन और अलग नियम है, अगर यूज किया हुआ चाहिए तो उसका अलग कमीशन और नियम है। साथ ही 20 और 50 की नोटों के लिए भी नियम है, लेकिन उसको लेने कम लोग आ रहे हैं।
बोले अधिकारी
दीपावली के समय बैंकों में 10 की गड्डी आई थी। नोटों को उतने की पैसे पर खर्च किया जा सकता है, जितना उस पर लिखा होता है। हमें जानकारी नहीं है कि कहां पर लोग कितने रुपये में पैसा दे रहे हैं। - अविनाश अग्रवाल, एलडीएम, वाराणसी