फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें मौका दें, पांच साल में यूपी होगा नंबर वन

Sun, 03 Jul 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह।
विज्ञापन
अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 67वीं जयंती पर जगतपुर डिग्री कॉलेज के मैदान पर आयोजित जन स्वाभिमान रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपी वालों की बदौलत ही केंद्र मे एनडीए की सरकार है। अब यूपी वालों का कर्ज चुकाने का मौका है। 2017 में भाजपा-अपना दल गठबंधन को दो तिहाई बहुमत से सत्ता सौंपें, हम पांच साल में उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन प्रदेश बनाकर दिखाएंगे। शाह ने अपना दल के मंच से अपने सभी राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोला और 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए जन समर्थन मांगा।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा को ‘बहन जी’ नहीं हरा सकतीं क्योंकि चुनाव आने तक अकेली ‘बहन जी’ ही अपनी पार्टी में बचेंगी। बाकी लोग उन्हें छोड़ चुके होंगे। सपा-बसपा ने 20 साल में इस प्रदेश को बर्बाद कर दिया। शाह ने कहा कि यूपी में 20 साल में विकास ठप है। विकास देखना है तो भाजपा शासित राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड जाएं। विकास क्या होता है, देखने से पता चल जाएगा। कहा कि प्रदेश के नौजवान रोजगार चाहते हैं और किसान खुशहाली चाहते हैं। इसलिए सपा-बसपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। शाह ने कहा कि सपा सरकार केंद्र और भाजपा से घबरा रही है। यही वजह है कि वह केंद्र की योजनाएं लागू नहीं कर रही है। उसे डर है कि केंद्रीय योजनाएं लागू हो गईं तो उसे कौन पूछेगा, उसका तो बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें