फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में छेड़खानी से आजिज छात्राओं का हल्लाबोल, रोड पर लगाया जाम

Tue, 19 Dec 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के सुंदरपुर स्थित धीरेंद्र महिला महाविद्यालय की छात्राएं छेड़खानी से आजिज आकर सोमवार को सड़क पर उतर आईं। दोपहर बाद करीब चार बजे छात्राओं ने सुंदरपुर-नरिया मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि उनके साथ सरे बाजार छेड़खानी की जाती है, जिससे कॉलेज आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस और क्षेत्र के दुकानदारों पर शोहदों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।  शाम चार बजे छुट्टी होने के बाद सुंदरपुर चौराहे पर स्थित अवैध मछली मंडी के पास स्कूटी सवार कुछ युवक छात्राओं को घेर कर उनके साथ छेड़खानी करने लगे।

विरोध करने पर उन्होंने छात्राओं से मारपीट भी की। इस पर छात्राएं आरोपियों से भिड़ गईं। क्षेत्र के दुकानदार उनकी मदद करने की बजाय शोहदों के साथ हो गए। उन्होंने शोहदों को छुड़ाकर भगा दिया। इससे आक्रोशित छात्राओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सुंदरपुर-नरिया मार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि छेड़खानी करने वाले इसी क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


पुलिस की निष्क्रियता की वजह से आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं। इसकी सूचना पर मिलने पर लंका एसओ लंका संजीव कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी भेलूपुर अयोध्या प्रसाद सिंह और एसीएम प्रथम सुशील कुमार गौंड़ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्राओं को शांत कराया तब यातायात बहाल हुआ। सीओ ने बताया कि आरोपी उसी क्षेत्र के हैं। पता चला है कि एक आरोपी सुंदरपुर में ड्राई क्लीनिंग की दुकान चलता है। उसके भाई को हिरासत में लेकर लंका थाने पर बैठाया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगाई है। बताया कि मंगलवार को अवैध मछली और मीट मंडी को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें