फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने काटा बवाल, खुद को कमरे में किया बंद, घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Wed, 22 Jun 2022 07:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के एक गांव में एक युवती सुबह-सुबह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी की जिद करने लगी। युवक के घरवालों ने इनकार किया तो युवती ने प्रेमी के घर में ही खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के फूलपुर थाना अंतर्गत एक गांव में बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर तक प्रेमी और प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा चला। प्रेमी के घर में रहने को अड़ी प्रेमिका ने जमकर बवाल काटा और प्रेमी के कमरे में खुद को बंद कर लिया। प्रेमिका को बाहर निकलवाने के लिए प्रेमी के परिजनों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने दोपहर बाद दोनों को थाने लाई और फिर समझा बुझाकर भेजा।

विज्ञापन


फूलपुर थाना अंतर्गत अकबालपुर और अजईपुर दोनों सटा गांव है। अकबालपुर निवासी युवक और अजईपुर निवासी युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध है। सुबह पांच बजे ही युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और युवक के साथ में रहने के लिए जिद पर अड़ गई। युवक के परिजनों ने इसकी सूचना युवती के परिवार वालों को दी।

जब परिजन पहुंचे तो उन्हें देख युवती ने अपने को एक कमरे में कैद कर लिया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी कमरे से बाहर न निकलने पर युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। युवती को बाहर निकलवाने में युवक के परिजन परेशान हो गए। युवती किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दोपहर 12 बजे के बाद युवती को समझा बुझाकर कमरा खुलवाया।  पुलिस ने युवक और युवती दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों को एक साथ रहने की अनुमति दी। उधर, युवती के परिजन फूलपुर पुलिस के रवैये से नाखुश रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें