फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने किया सुसाइड: मेहंदी से प्रेमी का नाम लिख फंदे से लटक गई लड़की, पांच दिन पहले प्रेमी गया था जेल

Sun, 15 Sep 2024 10:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक किशोरी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पांच दिन पहले उसके प्रेमी को जेल भेजा गया, जिसके बाद से ही तनाव में रह रही थी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के लखराव इलाके में एक किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। किशोरी के खुदकुशी से परिजनों में कोहराम मच गया है। आत्महत्या की वजह प्रेमी का जेल जाना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

 
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखराव की रहने वाली किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन उसकी मां को ये नागवार गुजरा। जिसके बाद मां ने बीते जुलाई माह में किशोरी के ऊपर दवाब डाल कर प्रेमी पर अपरहण सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करवाया था। 

मामले में पांच दिन पूर्व प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिससे नाराज किशोरी ने रविवार की देर रात पहले अपने हाथों में प्रेमी के नाम की मेहंदी लगाई। फिर घर में सबके सो जाने के बाद फंदे से लटक गई। 
विज्ञापन


किशोरी तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। जबकि बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। मां घरों में चूल्हा बर्तन का काम करती है। जबकि पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें