वाराणसी के छित्तूपुर की रहने वाली युवती ने रविवार शाम सिगरा पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। पीड़िता ने नींद दवा की ओवरडोज भी ले ली। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के ईएमओ डॉ. एके मणि के अनुसार युवती खतरे से बाहर है। चंदौली चकिया निवासी युवती ने दुर्गाकुंड निवासी विवेक साहू के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और वह जेल में बंद है। युवती का आरोप है कि वह सब कुछ भुलाकर प्रेमी विवेक से शादी करना चाहती है लेकिन पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा अनूप शुक्ला ने बताया कि युवती से किसी ने भी दुर्व्यवहार नहीं किया। आरोप मनगढ़ंत है।
मां ने डांटा तो युवती ने लगाई पुल से छलांग
रिंग रोड स्थित ऐढ़े पुलिया से शनिवार रात एक युवती ने छलांग लगा दी। इस दौरान गश्त पर मौजूद हेड कांस्टेबल अशोक सिंह व निखिल गौड़ ने पानी में कूद युवती की जान बचाई। मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने यह कदम उठाया था। पुलिस जवानों के हौसले को देखते हुए पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने अशोक सिंह और निखिल गौड़ को 2500-2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।