फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: चोरी के आरोप में अनुसूचित जाति की छात्रा की पिटाई, कमरे में बंद कर शिक्षक के सामने पीटा 

Fri, 22 Nov 2019 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चोरी के आरोप में अनुसूचित जाति की छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। ये बात छात्रा ने एक वीडियो जारी कर बताई है।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ स्थित एक विद्यालय में चोरी के आरोप में अनुसूचित जाति की 12वीं की छात्रा का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। वीडियों में छात्रा की ओर से बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप में 16 नवंबर को उसे कमरे में बंद कर नग्न कर पिटाई की गई।

आरोप है कि उस समय एक पुरुष शिक्षक भी कमरे में मौजूद रहे। इसके बाद छात्रा की बीमारी का बहाना बना उसकी मां को बुलाया और 500 रुपये भी लिए।

Trending Videos
विज्ञापन

मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, दबाव बनाकर समझौता करा दिया। वहीं, एसओ अतरौलिया का कहना है कि जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। पीड़ित पक्ष ने शिक्षकों से समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें