तीसरा रमेश यादव उर्फ बाबा पुत्र रामसमुझ यादव वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव का निवासी है। एसपी के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए हरिकेश यादव उर्फ मास्टर तथा मंगलवार को मुहम्मदाबाद में हुई मुठभेड के दो पुलिस की गोली से घायल होकर दबोचे गए अरुण दाढी के साथी है। इस गैग का लीडर विनोद उर्फ लालू यादव की अब पुलिस को तलाश है।
एसपी ने बताया कि विनोद उर्फ लालू का ईनाम बढ़ाकर एक लाख रुपया कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक की मानें तो मुठभेड़ में मारा गया हरिकेश यादव, फरार लालू और पकड़े गए अरुण उर्फ दाढी सहित अन्य ने मिलकर पूर्वांचल के कई जिलों में लूट हत्या रंगदारी मांगने की घटना को अंजाम दिया है।