अंधरापुल स्थित एक होटल में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो भी खींच ली। पीड़िता की तहरीर के आधार पर युवक और उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
पटना के राजीव नगर थाना अंतर्गत रहने वाली युवती के अनुसार देवरिया के रुद्रपुर मोड़ रामनाथ निवासी प्रवीण कुमार यादव उसके पड़ोस में ही किराये पर रहता था। आरोप है कि 12 अप्रैल 2022 को प्रवीण ने शादी का प्रस्ताव रखा और इसके बहाने वाराणसी ले आया। यहां अपने माता-पिता से मिलवाने का झांसा देकर होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय के अनुसार मुकदमा दर्ज करते हुए प्रकरण की जांच की जा रही है। ब्यूरो