फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रही फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जुमे की नमाज पर कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस सर्तक रही। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी और पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। मुस्लिम बाहुल्य और मिश्रित आबादी इलाकों में पुलिस ने ड्रोन से निगहबानी की। धर्म स्थलों के बाहर सुबह से लेकर दोपहर तक फोर्स मुस्तैद रही। संदिग्धों और अफवाहों पर न ध्यान देने की अपील और धर्म गुरुओं के संग पुलिस अधिकारियों ने संवाद किया।
विज्ञापन

जैतपुरा, सरैया, आदमपुर, पीलीकोठी, चौक, दालमंडी, नई सड़क, हड़हा सराय, बेनिया, मदनपुरा, बजरडीहा से लेकर रामनगर तक में पुलिस की टीमें चक्रमण करती रहीं। भेलूपुर के बजरडीहा, रेवड़ी तालाब और शिवाला में बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया। बजरडीहा में सुरक्षा पॉइंट सात से बढ़ा कर 10 कर दिया गया। 10 पॉइंट पर पीएसी और पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने ज्ञानवापी सहित अन्य क्षेत्रों का हाल जाना।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था सुभाष चंद्र दुबे ने मदनपुरा, दशाश्वमेध और चौक में भ्रमण करते हुए धर्म गुरुओं और अन्य लोगों से संवाद किया। उधर, अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह ने दोपहर में बजरडीहा चौकी पर कैंप किया। डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर सहित ज्ञानवापी पर मुस्तैद रहे। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह फोर्स के साथ धराहरा, तेलियाना, मुर्गियां टोला, असफाक नगर, जक्खा तक पैदल गश्त करके शांति की अपील की।
विज्ञापन

उधर, लोहता में जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों के बाहर पुलिस और पीएसी का कड़ा पहरा रहा। सुरक्षा की निगरानी के लिए थाने पर एडीएम प्रशासन, एसपी ग्रामीण, बेसिक शिक्षाधिकारी, सीओ सदर मौजूद रहे। राजातालाब में पुलिस चक्रमण करती रही। किसी प्रकार की कोई अशांति क्षेत्र में नहीं दिखे इसी तरह क्षेत्र के अन्य बाजार चंदापुर जक्खिनी नगर पंचायत गंगापुर में पूरी तरह से शांति रही। मस्जिदों से नमाजी नमाज अदा करने के बाद अपने घरों को चले गए।
बवाल के कारण फोर्स कम हो गई
अग्निपथ के विरोध में बवाल को देखते हुए बजरडीहा रेवड़ी तालाब से फोर्स कैंट भेज दी गई। बजरडीहा से दो प्लाटून पीएसी और 30 पुलिस कर्मियों को भेजा गया। एक प्लाटून रैपिड एक्शन फोर्स भी भेलूपुर में लगाई गई। बवाल के बाद फोर्स लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें