फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः युवती से रात में मिलने पहुंचा युवक, इसके बाद हुआ ये हाल

Mon, 10 Dec 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
एकतरफा प्यार करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। युवक प्यार में इतना पागल हो गया कि युवती से मिलने देर रात उसके घर पहुंच गया। युवक के गांव में पहुंचते ही युवती के घर वालों को इस बात की जानकारी लग गई। परिजनों ने युवक को रस्सी में बांधकर पिटाई कर दी। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला यूपी के जौनपुर जिले का है।
विज्ञापन


मछलीशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक वहीं की एक युवती से एकतरफा प्यार कर बैठा। रविवार की रात उसका मन युवती से मिलने की हुआ तो वह उससे मिलने के लिए वह उसके घर पहुंच गया। युवक जब गांव में पहुंचा तो गांव के ही किसी ने युवती के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी।

परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर युवक को पकड़ा और उसका हाथ रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष से तहरीर मिलेगी तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें