फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल का बच्चा नहीं बना पाया शारीरिक संबंध, लड़की ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Thu, 29 Jun 2017 04:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में  एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय एक लड़की ने नौ साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट केवल इसलिए काट दिया क्योंकि वह बच्चा शारीरिक संबंध बना नहीं पाया। काफी देर बाद बालक को होश आने पर वह किसी तरह अपने घर पहुंचा।  
विज्ञापन


यह घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। यह घटना गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर घटी।

 गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल से वाराणसी के बीएचयू रेफर कर दिया गया। उक्त बच्चे  के घर वालों ने आरोपी लड़की के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।  

गाजीपुर के एसपी सोमेन वर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  बालक का प्राइवेट पार्ट काटे जाने का मामले की पुलिस जांच कर रही है। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


घटना को लेकर के जिले भर में चर्चा का बाजार गरम रहा। घटना की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। हर शख्स के मुंह पर एक ही सवाल है कि आखिर कैसे ..

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी किशोरी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। उधर बालक के घर वालों ने किशोरी के विरूद्ध थाने में तहरीर दे दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

शारीरिक संबंध बनाने के लिए इस हद तक गई लड़की

girl
जानकारी के मुताबिक , शादियाबाद थाना क्षेत्र के इलाके के एक गांव में बुधवार की दोपहर एक 15 साल की लड़की अपने पड़ोस के नौ साल के बालक को साइकिल से अपने घर ले गई। दोपहर में परिवार के सभी सदस्य इधर-उधर चले गए थे और घर में महिलाएं सो रही थी।

किशोरी एकांत देखकर अबोध बालक से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगी। उसके तैयार न होने पर उसकी डंडे से पिटाई की और डराया-धमकाया। इसके बाद भी जब वह अपने उद्देश्य में कामयाब नहीं हुई तो उसने मकान में रखे चाकू से बालक का गुप्तांग काट कर अलग कर दिया।

बालक चिल्लाते हुए बेहोश हो गया। उसकी हालत बिगड़ते देख किशोरी वहां से फरार हो गई। कुछ देर बाद बालक को होश आया और वह रोते-बिलखते किसी तरह घर पहुंचा।

परिजनों को जब बच्चे के गुप्तांग काटे जाने की घटना के संबंध में जानकारी हुई तो सबके होश उड़ गए और उन्होंने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां हालत नाजुक देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें