फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास ड्रेस का लड़कियों में बढ़ा क्रेज, गर्मियों से भी दिला रही राहत

Wed, 23 May 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आजकल में एक खास तरीके की ड्रेस का दौर चल रहा है। जिसका टीन एज की लड़कियों में काफी क्रेज बढ़ रहा है। इस ड्रेस एक और खाशियत है कि यह गर्मी के मौसम काफी राहत देती है।
विज्ञापन


जी हां हम बात कर रहे हैं श्रग (लेडिज जैकेट) की। श्रग का ट्रेंड सिर्फ सर्दियों में ही नहीं बल्कि तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के मौसम में भी खूब बढ़ा है। श्रग साधारण लुक को भी स्टाइलिश बना देता है। श्रग को आज की युवतियां व महिलाएं अपने किसी भी आउटफिट के साथ पहन रही हैं।

एथनिक कपड़ों जैसे सूट, साड़ी और लहंगे के साथ भी श्रग का कांबीनेशन बढ़ा है। यह स्टाइलिश और कंफर्टेबल होता है। हल्के सर्दी के मौसम में खूब पहना जाता है।
विज्ञापन


बनारस के गुरुबाग स्थित कपड़े की दुकानदार ने बताया कि क्रोशिये से बने श्रग का प्रचलन काफी बढ़ गया है। इसे लड़कियां और युवतियां किसी भी रंग के परिधानों पर आसानी से पहन सकती हैं। इसके साथ ही मैचिंग ज्वेलरी भी कैरी कर सकती है। अगर साइज की बात करें तो श्रग्स में भी क्रॉप, लांग और मीडियम तीन तरह की वैरायटी आती है।

बता दें कि श्रग महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली जैकेट है जिसका सामने का हिस्सा खुला रहता है। लंबी आस्तीन के श्रग को शाम के किसी पार्टी या खास मौके के लिए सही समझा जाता है, यह एक स्टालिश लुक देने वाला परिधान है। श्रग छोटी या लंबी आस्तीन के साथ होते हैं, जिसे आप अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

कब पहनें कौन सा श्रग

demo pic
टॉप के साथ लांग श्रग का काम्बीनेशन बहुत ही आकर्षक लुक देता है। इसे हर उम्र की महिलाएं पहन रही हैं। इसके अलावा अधिकतर प्रिंटेड श्रग की ज्यादा डिमांड हैं। 

कुर्ते के साथ श्रग को पहनना भी बहुत पसंद किया जा रहा है। कुछ महिलाएं गर्मियों में स्किन को धूप से बचाने के लिए लांग कुर्ते के साथ श्रग का उपयोग कर रही हैं, जो बहुत ही फैशनेबल लगता है।

लांग स्लीव्स श्रग को किसी भी ड्रेस के साथ आसानी से कैरी कर सकते हैं। इसे किसी भी टॉप या कुर्ती के साथ जींस और ट्राउजर में भी आकर्षक और ट्रेंडी लुक दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें