फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले मिलेगी सौगात

Thu, 04 Feb 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2014 में बड़ालालपुर में जिस व्यापार सुविधा केंद्र और शिल्प संग्रहालय (ट्रेड फैसिलिटी सेंटर) का शिलान्यास किया था, उसका काम तय समय सीमा से एक महीना पहले ही पूरा करा लिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बुधवार को इस योजना की प्रगति देखने दिल्ली से आई संयुक्त टीम ने भी निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद यह संभावना जताई। कार्यस्थल का दौरा करने के साथ ही केंद्रीय टीम ने योजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्य की प्रगति पर संतोष जताने के साथ ही बताया गया कि तय समय सीमा सितंबर 2017 से एक महीना पूर्व अगस्त में ही सेंटर का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।

शिलान्यास के बाद ट्रेड फैसिलिटी सेंटर की पहली ईंट रखने में लगभग साल भर लग गए। प्रधानमंत्री की घोषणा (नवंबर 2014) के बाद कभी जमीन, कभी एनओसी तो कभी कार्यदायी संस्था द्वारा हाथ खड़ा कर देने की समस्या से काम शुरू नहीं हो पाया। नवंबर 2015 में कार्यदायी संस्था नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) की देखरेख में टाटा की कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू किया। 213 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है।
विज्ञापन


 आठ एकड़ में इसका विस्तार होगा। बुधवार को हैंडलूम, कार्यदाई संस्था, निर्माणकारी संस्था आदि के अधिकारियों की ज्वाइंट टीम ने कार्य की प्रगति देखी। आवश्यक सुझाव दिए। बाद में बातचीत के दौरान बताया कि भले ही लगभग सालभर बाद कार्य शुरू हुआ है पर उसे प्रधानमंत्री के घोषित समय के अनुसार ही पूरा किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्य से पहले अगस्त 2017 तक काम पूरा कराने की तैयारी है। ज्वाइंट कमेटी में एडिशनल डेवलपमेंट कमिश्नर हैंडलूम अनिल राजकुमार, एनएचडीसी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर श्रीनिवासन, उप महाप्रबंधक शमशीर सिंह ठक्करवाल, श्रीनारायण, रमन सिक्का मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें