फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के जीआई क्राफ्ट से मॉरिशस के प्रधानमंत्री का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय काशी दौरे पर आए मॉरिशस के प्रधानमंत्री का अभिनंदन जीआई क्राफ्ट से भी किया जाएगा। खास तरह का अंगवस्त्रम तैयार किया गया है, कुछ विशेष स्टोन जाली क्राफ्ट से तैयार मॉरिशस का राष्ट्रीय पक्षी डोडो को उकेरते हुए अंगवस्त्रम तैयार किया गया। बनारसी अंगवस्त्रम पर जरदोजी विधि से मॉरिशस और भारत के झंडे को बनाकर उस पर दोनों देशों के नाम झालर के साथ तैयार किया गया है। अंगवस्त्रम को जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
विज्ञापन

पद्मश्री व जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि रामनगर निवासी स्टेट अवॉर्डी बच्चा लाल मौर्या शिल्पी की टीम ने आठ दिन में तैयार किया। नक्काशी ऊपर से की गई। केसरिया रंग के बॉक्स में पैक किया गया है। इसी प्रकार जमालुद्दीन अंसारी और शादाब आलम द्वारा अंगवस्त्र पर जरदोजी विधि से मॉरिशस और भारत के झंडे को बनाया। मॉरिशस के राष्ट्रीय पक्षी क्राफ्ट से काशी के शिल्पियों के लिए व्यापार का एक नया मार्ग खुलेगा। डॉ. रजनीकांत ने बताया कि मॉरिशस में रहने वाले भोजपुरी समाज में यहां के पूजा पात्र के साथ ही रेशम के वस्त्र और आभूषण, साड़ी की मांग रहती है। लकड़ी के खिलौने भी अपनी पकड़ वहां बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें