एकाएक पुलिस की इस कार्रवाई से लोग सहम गए। लोगों ने पहले सोचा कि थाना क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात हो गई है, लेकिन बाद में पता चला कि यह पुलिस का दंगा नियंत्रण रिहर्सल है, तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी, रोहित सिंह, ओमवीर सिंह, संजय पांडेय, अंजली बर्नवाल, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।
जमानिया : हेतिमपुर गांव स्थित बीआरसी परिसर में दंगा नियंत्रण मॉकड्रिल के दौरान दंगाइयों से निपटने के लिए आंसू गैस, लाठीचार्ज आदि का अभ्यास किया गया। सीओ हितेंद्र कृष्ण ने कोतवाली पुलिस टीम का जज्बा परखा। दंगाइयों से निपटने के लिए थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य और उपनिरीक्षकों ने पुलिस बल के साथ मॉकड्रिल में दंगाई बने पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार पांडेय, एसएसआई राकेश सिंह, उपनिरीक्षक मंजर अब्बास इंद्रलाल भारती सहित बडी संख्या में पुलिसकर्मी अभ्यास में मौजूद रहे। रेवतीपुर: दंगाइयों से निपटने के लिए स्थानीय थाना पर मॉकड्रिल किया गया।