तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
शिवपुर थाना क्षेत्र के कानूडीह अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने जितेंद्र कुमार (24) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस चांदमारी-सिंधौरा अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि कानूडीह अंडरपास के पास एक युवक हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा और 250 रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।