मृतक के बड़े भाई नीतिश मद्धेशिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गौतम रात में टहलने के लिए नदी की तरफ गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए थे। सुबह शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिजनों ने बताया कि गौतम तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और तीन दिन पहले ही बाहर से कमाकर घर लौटे थे। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहादुरगंज चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र चंद्र दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।