फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति ऑडी कार कुर्क, लगातार हो रही कार्रवाई से करीबियों में हड़कंप

Wed, 23 Jun 2021 08:44 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाड़ी का रजिस्ट्रेशन विकास कंस्ट्रेक्शन के नाम पर है। इस कंपनी में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की है। जबकि दोनों साले अनवर सहजाद एवं सरजील रजा की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

 
विज्ञापन
गाजीपुर: मुख्तार की बेनामी संपत्ति ऑडी कार की कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के सदर से विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर योगी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गाजीपुर जनपद में उनके करीबी की एक कार कुर्क की गई। सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में नगर के सैय्यदबाड़ा स्थित आफसा अंसरी के घर पहुंची। टीम ने मुख्तार अंसारी के करीबी के फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड ऑडी कार कुर्क। इसकी कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार हो रही कार्रवाई से करीबियों में हड़कंप की स्थिति बनी है।

विज्ञापन


सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि कुर्क की गई ऑडी कार मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ती है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन विकास कंस्ट्रेक्शन के नाम पर है। इस कंपनी में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की है। जबकि दोनों साले अनवर सहजाद एवं सरजील रजा की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। कंपनी के नाम से वाहन पंजीकृत होने से यह मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति में शामिल है। कुर्की की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की गई है। ऑडी कार की कीमत बाजार में करीब 31 लाख रुपये हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें