फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः जमीन विवाद में भतीजा ने चाचा पर चलाई गोली

Sun, 29 Dec 2019 09:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में रविवार की सुबह खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान भतीजा ने लाइसेंसी बंदूक से चाचा पर फायर कर दिया। गोली के छर्रा से चाचा घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बंदूक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

 

मालूम हो कि प्रहलादपुर गांव निवासी किसान प्रेमनारायन उर्फ मुन्ना सिंह (55) धान की फसल की ढुलाई के लिए रविवार की सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उनका भतीजा रामअवतार का पुत्र राम सिंह उर्फ संतोष हो-हल्ला करते हुए ट्रैक्टर को खेत से ले जाने को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और भतीजा ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से चाचा पर गोली चला दिया। गोली चलाते ही चाचा सामने से हट गए। बावजूद इसके उनके दाहिने हाथ में छर्रा लग गया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। घायल के बड़े पुत्र भरत सिंह ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावर को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। घायल को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि खेत में ट्रैक्टर ले जाने के विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा पर गोली चलाई, जिससे छर्रा लगने से चाचा मामूली रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


गोली चलाने वाले राम सिंह उर्फ संतोष को मय बंदूक हिरासत में ले लिया गया है। घायल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। उपजिलाधिकारी न्यायालय सहित अन्य न्यायालयों में वाद विचाराधीन है। आज इसी पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें