फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: बेटे की तेरहवीं के दिन पिता की गंगा में डूबकर मौत

Mon, 26 Jun 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
एकलौते बेटे की तेरहवीं के दिन पिता की गंगा में नहाते समय डूबकर पिता की मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना गाडीपुर जिले के  कोतवाली क्षेत्र के पोस्ता गंगा घाट पर हुई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गंगा घाट पहुंचे परिजन और मुहल्लेवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर परिजन शव लेकर घर चले आए। उधर पुलिस घटना से अपने आप को पूरी तरह से अनभिज्ञ बता  रही है।
नगर के उर्दू बाजार निवासी झब्बू प्रसाद वर्मा (50) के एकलौते बेटे  सोनू वर्मा की कुछ दिन पहले दिल्ली में मौत हो गई थी।

बेटे की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। रविवार को उसकी तेरहवीं थी। झब्बू प्रसाद वर्मा श्राद्ध कर्म करने पोस्ता घाट पहुंचे और नहाने लगे। इसी समय उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे। वृद्ध को डूबते देख घाट पर नहा रहे अन्य लोग शोर मचाने लगे।

जब-तक लोग पहुंच कर उन्हें बचा पाते कि वह गहरे पानी में समा गए। मल्लाहों की मदद से आस-पास के लोगों ने डेढ़ घंटे बाद शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही परिजन और मुहल्लेवासी भी पहुंच गए। स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष कैनाशनाथ वर्मा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


काफी इंतजार के बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो परिजन मुहल्लेवासियों की मदद से शव लेकर घर चले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। मुहल्लेवासियों ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है, लेकिन घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने घटना से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें