भांवरकोल पुलिस ने रविवार सुबह रानीपुर पखनपुरा गांव से वारंटी अभियुक्त घनश्याम राम को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भांवरकोल पुलिस ने रविवार को वारंटी अभियुक्त घनश्याम राम को गिरफ्तार किया। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई रानीपुर पखनपुरा गांव में की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार गाजीपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान घनश्याम राम निवासी रानीपुर पखनपुरा, थाना भांवरकोल, गाजीपुर के रूप में हुई है। न्यायालय जेएम-2 मुहम्मदाबाद से जारी वारंट के संबंध में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 9:20 बजे उसे गांव से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 और 506 से जुड़ा है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्याम सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल राम प्रकाश पटेल और कांस्टेबल जगमोहन शामिल रहे।