फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में गीजर- ब्लोअर का बाजार ठंडा

Fri, 16 Dec 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हीटर और गीजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोट बंदी का मार लोगों की सुख सुविधाओं पर भी पड़ने लगा है। इतनी ठंड पड़ने पर घरों में गीजर और ब्लोअर की आवश्यकता ज्यादा हो जाती है। मगर नोटबंदी के चलते गीजर और ब्लोअर का बाजार भी ठंडा पड़ा है।
विज्ञापन

वाराणसी शहर के इलेक्ट्रानिक बाजार में 50 से 70 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं बुकिंग के बाद बाहर से इलेक्ट्रानिक उपकरण मंगाने में 10 से 15 दिन लग रहे हैं।

पांच सौ और हजार के नोट बंद होने के बाद बैंकों से लोगों को मिल रहे सीमित पैसों के चलते प्राथमिकता लिस्ट में घर, कार, बड़े इलेक्ट्रानिक उपकरण काफी नीचे चले गए हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक बाजार पर नोटबंदी का व्यापक असर पड़ा है। ठंड के बावजूद ब्लोअर और गीजर की खरीद में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।
व्यवसायी यूआर सिंह कहते हैं कि लोगों को बैंक से जितना कैश मिल रहा है, वह सबसे ज्यादा जरूरत पर खर्च हो रहा है। पंकज अग्रवाल की मानें तो उपभोक्ता रेट पूछ के निकल जा रहे हैं। धंधा मंदा हो गया है।

संजय साहू को आशंका है कि मार्च तक यही स्थिति रह सकती है। कुलदीप सिंह यति बताते हैं कि अगर कोई ग्राहक खास कलर या मॉडल की डिमांड कर रहा है तो उसे मंगाने में लंबा समय लग जा रहा क्योंकि थोक में ऑर्डर जाएगा, तभी सामान आएगा।
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें