फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल के हर मंजिल पर खुलेगा जेनेरिक दवा काउंटर, इमरजेंसी में बढ़ेंगी सुविधाएं

Sun, 09 Sep 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए हर मंजिल पर जेनेरिक दवा का काउंटर खुलेगा। इसकी शुरुआत अगले सप्ताह से हो रही है। इसके अलावा अब इमरजेंसी में सुविधाएं बढ़ेंगी। यहां एक महीने के भीतर नए मेडिकल ऑफिसर की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय कमेटी कक्ष में प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए कई योजनाएं चल रही हैं।  चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जेनेरिक दवा का एक काउंटर अगले सप्ताह से खुल रहा है। इसके बाद उसका हर मंजिल पर विस्तार कराया जाएगा।

बताया कि दिन की तुलना में शाम को इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन यहां चिकित्सकों की कमी की वजह से इंतजार करना पड़ता है। अब जल्द ही नए मेडिकल आफिसर की तैनाती हो रही है। मरीजों और परिजनों के लिए इमरजेंसी और ओपीडी में ऑनलाइन शिकायत केंद्र भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यहां लोग अपनी शिकायत कर सकते हैं, इसमें उन्हें अपना नाम, पता आदि का विवरण देना होगा। इसके निस्तारण के लिए क्विक रिस्पॉंस टीम का गठन किया जाएगा। बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए चल रही अटल सेवा में ई रिक्शा बढ़ाएं जाएंगे, जिससे कि अस्पताल परिसर को वाहनों से मुक्त कर दिया जाए। 
विज्ञापन

नेत्र विभाग को क्षेत्रीय संस्थान का मिला दर्जा

अस्पताल परिसर में इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
आईएमएस बीएचयू के नेत्र रोग विभाग को अब क्षेत्रीय संस्थान का दर्जा मिल गया है। विभागाध्यक्ष और छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इसके लिए 38.58 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। बताया कि इसके बाद जांच के लिए आधुनिक मशीनें मंगाए जाने के साथ ही ऑपरेशन के लिए उपकरण भी आएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें