फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 60 सेकंड की रील्स से जेन-जी दिखाएंगे शहर की संस्कृति और विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश अभियान शुरू किया है। इसके तहत काशी के युवा 60 सेकंड की रील्स बनाएंगे। इनके जरिये जेन-जी बनारस की संस्कृति और विरासत की अनकही कहानियां दुनिया को बताएंगे। यह पहल जेन-जी को शहर के व्यंजन, सदियों पुरानी परंपराओं और पर्यटकों से दूर रहे स्थलों को दिखाने का अवसर देगी।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग का लक्ष्य काशी को स्थानीय लोगों की नजर से दिखाना है। इस योजना के तहत युवा खुद कैमरे के सामने आकर अपने शहर के विशेष अनुभव साझा कर सकते हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान केवल उसके प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं है। विजिट माय स्टेट अभियान के जरिये युवाओं को अपने-अपने शहरों का सांस्कृतिक दूत बनाने की पहल की जा रही है। इससे आगंतुकों को उत्तर प्रदेश को अधिक रोचक नजरिए से जानने का अवसर मिलेगा।
यूपी पर्यटन ने युवाओं के बीच पर्यटन स्थलों को खोजने के बदलते तरीकों को देखते हुए रील्स के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यात्रा की योजना बनाने से पहले युवा छोटे वीडियो और कंटेंट क्रिएटर्स की राय को महत्व देते हैं। अपर मुख्य सचिव, पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश अभियान स्थानीय निवासियों को अपने शहर और आसपास के पर्यटन स्थलों की कहानी कहने के लिए प्रेरित करता है। महज 60 सेकंड की एक रील के जरिये किसी स्थान की विशेषता और स्थानीय अनुभव को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है।
विज्ञापन

वीडियो में स्वयं सामने आना होगा जरूरी
अभियान में भाग लेने की प्रक्रिया सरल रखी गई है। प्रतिभागियों को अपने शहर की खास पहचान और कहानी अपनी आवाज में अधिकतम 60 सेकंड की रील के माध्यम से प्रस्तुत करनी होगी। वीडियो में प्रतिभागी का स्वयं कैमरे के सामने आना जरूरी है, जिसमें उनका चेहरा स्पष्ट दिखाई दे और आवाज साफ सुनाई दे। रील की शूटिंग खुले स्थान पर की जाएगी, जहां पृष्ठभूमि में शहर का कोई प्रमुख पर्यटन स्थल नजर आए। प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेजी में रील तैयार कर सकते हैं। हर वीडियो के अंत में विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश कहना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें