फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल की खबरें: पहली बर्ड ओपनिंग बाजी रही ड्रॉ फिर लगातार छह मुकाबले में 7.5 अंक पाकर वर्धन चैंपियन

Mon, 05 Oct 2026 02:27 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी शतरंज एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में 75 खिलाड़ियों ने सात चक्रों में मुकाबले खेले। पहली बाजी ड्रॉ रहने के बाद वर्धन ने लगातार छह मुकाबले जीतकर कुल 7.5 अंक हासिल किए और चैंपियन बने। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान शतरंज प्रेमियों में उत्साह रहा। आइए जानते हैं अन्य खबरें...
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से सोयेपुर स्थित डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय में जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। ऋषि पांडेय ने सफेद मोहरों से वर्धन श्रीवास्तव के विरुद्ध बर्ड ओपनिंग ली लेकिन मुकाबला ड्रॉ हो गया। दोनों को आधा-आधा अंक मिला। वर्धन ने छह जीत और एक ड्रॉ से साढ़े छह अंक अर्जित किए और विजेता बने। प्रतियोगिता में 75 खिलाड़ियों के बीच सात चक्रों की बाजी खेली गई।

विज्ञापन


दूसरे बोर्ड पर शिष्य सईद जरताब के सामने उनके गुरु आर्यन वर्मा थे। सईद जरताब ने सफेद मोहरों से अपने गुरु आर्यन वर्मा के विरुद्ध घोड़े से ओपनिंग की और क्वीन के सामने से पैदल को आगे बढ़ाया। अंत में दोनों के सिर्फ राजा ही बोर्ड बचा इस वजह से मैच ड्रॉ हो गया। दोनों के पास साढ़े पांच अंक हो गए।

तीसरे बोर्ड पर अनुभव गोंड ने नंदीश एस के विरुद्ध फ्रेंच डिफेंस (राजा के आगे पैदल से ओपनिंग) के माध्यम से शुरुआत से ही दबाव बनाया और पूरे खेल में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी। 31वीं चाल में विरोधी को पर बढ़त बनाए रखा। मुकाबले में नंदीश का समय समाप्त हो गया और अनुभव ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की। अनुभव गोंड ने छह अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रादेशिक में खेलेंगे काशी के चार खिलाड़ी: वाराणसी टीम के शीर्ष दो प्रतिष्ठित स्थानों के लिए पांच खिलाड़ी दौड़ में थे। फिडे के निर्धारित टाई-ब्रेकर नियमों के आधार पर अंतिम क्रम तय किया गया। वर्धन श्रीवास्तव प्रथम, अनुभव गोंड द्वितीय, आर्यन वर्मा तृतीय और सईद जरताब चतुर्थ स्थान पर रहे। इन चारों खिलाड़ियों का चयन वाराणसी की जिला टीम में हुआ। ये खिलाड़ी प 22 से 26 अक्तूबर तक गाजियाबाद में होने वाली प्रादेशिक शतरंज प्रतियोगिता में काशी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बर्ड ओपनिंग बाजी : यह शतरंज में सफेद मोहरों से चली जाने वाली एक आक्रामक शुरुआत है। इसमें सफेद मोहरों से खेलने वाला खिलाड़ी पहली चाल 1.f4 चलता है। इसका नाम उन्नीसवीं सदी के महान ब्रिटिश शतरंज खिलाड़ी हेनरी एडवर्ड बर्ड के नाम पर रखा गया।

बैडमिंटन स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
अभ्यांश-रिद्धिमा ने जीता मिक्स युगल बैडमिंटन का खिताब
वाराणसी। प्रादेशिक सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में वाराणसी के अभ्यांश सिंह और रिद्धिमा सिंह ने मिश्रित युगल का खिताब जीता। यह टूर्नामेंट एक से चार अक्तूबर तक कानपुर में हुआ। जिला बैडमिंटन संघ वाराणसी के सचिव नागेंद्र सिंह ने अभ्यांश और रिद्धिमा की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में हापुड़ के शीर्ष वरीयता प्राप्त अस्मित सिंह और रिद्धि भारद्वाज को सीधे सेटों में 15-9, 15-9 से हरा मुकाबला अपने नाम किया। 

टेनिक्वाईट में हिमांशी-रिद्धिमा ने जीते स्वर्ण
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित भागीरथ पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय 24वीं यूपी सब जूनियर व जूनियर टेनिक्वाईट प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, गाजियाबाद की हिमांशी और रिद्धिमा ने जूनियर अंडर-18 बालिका युगल में स्वर्ण पदक जीता। जिला टेनिक्वाईट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनादि शुक्ल ने बताया कि सब जूनियर मिश्रित युगल में वंशिका व साहवरे की जोड़ी ने पहला, अनावी व ध्रुव ने दूसरा और प्रियांश और अनिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग के टीम इवेंट के बालक व बालिका वर्ग में वाराणसी ने पहला, बीपीएस ने दूसरा और गाजियाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर मिश्रित युगल में शौर्य व सौम्या ने पहला, रानिनी व देव ने दूसरा और मानव व शिवांगी की जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर अंडर-18 बालिका युगल में हिमांशी व रिद्धिमा ने ट्रॉफी जीती। वहीं, बालक व बालिका वर्ग में वाराणसी की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।

सिगरा स्टेडियम में 29 मिनट में 76 नारियल फोड़ेंगे धर्मेंद्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प दिव्यांग क्रिकेट ट्रॉफी सिगरा स्टेडियम में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नौ अक्तूबर को बहराइच के धर्मेंद्र राजभर 29 मिनट में 76 नारियल फोड़कर करेंगे और विश्व रिकॉर्ड का दावा पेश करेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छह राज्यों की छह टीमें खेलेंगी।

सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो में शिवम को मिला कांस्य
वाराणसी। सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ी ने पदक जीता। शिवम पाल ने 73 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता हरियाणा में खेली गई। सिगरा स्टेडियम के कोच संतोष प्रजापति ने बताया कि वह हर रोज सिगरा स्टेडियम अभ्यास करता है। 10वीं के छात्र शिवम शितला चिल्ड्रेन स्कूल लोहता का छात्र हैं।

रन फॉर बनारस के लिए 150 ने लगाई दौड़
रन फॉर बनारस के लिए रविवार सुबह 150 लोगों ने दौड़ लगाई। आयोजन सचिव एश्वर्या ने बताया कि यह प्रतियोगिता सुबह साढ़े पांच बजे कैटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क से कार्यक्रम संयोजक कार्तिकेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जुंबा डांस के अलावा फिटनेश चैलेंज में पुशअप और रस्साकसी हुई।

रोलर स्केटिंग के पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
रोलर स्केटिंग में खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक
चिरईगांव। रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य समेत कुल 14 पदक अपने नाम किए। इसके अलावा छह खिलाड़ियों को प्रमोशन मेडल भी मिला। स्वर्ण पदक विजेताओं में कक्षा 2-ए की अभिनया यादव, कक्षा 5-ए की अनन्या यादव, कक्षा 6-ए के अर्णव श्रीवास्तव, कक्षा 6-सी की सुहानी परवीन, कक्षा 5-सी की सारन्या और कक्षा 7-सी के विक्रांत शेखर यादव रहे। संवाद

नव्या ने जीता स्वर्ण पदक, दीपिका ने जागृति को हराया
सहजनवां (गोरखपुर)। मुरारी इंटर कॉलेज में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग के 32 किलो भार वर्ग में प्रयागराज की वैष्णवी साहू ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में आगरा की परी माथुर को हराया। एक अन्य भार वर्ग में वाराणसी की नव्या यादव ने आगरा की प्राची यादव को हरा स्वर्ण जीता।

ताइक्वांडो के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
ताइक्वांडो में काशी को एक स्वर्ण, एक रजत
वाराणसी। 70वीं माध्यमिक स्कूली ताइक्वांडो की प्रादेशिक प्रतियोगिता में वाराणसी के दो खिलाड़ियों ने पदक जीता। गोरखपुर में हुई प्रतियोगिता के फाइनल में दीपिका पाल ने अंडर-19 बालिका के 42 किग्रा भार वर्ग में अयोध्या मंडल के शुभी वर्मा को फाइनल में 20-12 से हरा स्वर्ण जीता। इसके बाद इशिका कुमारी ने वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ी से हार गईं।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
फिन तैराकी में गायत्री ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
छठवीं राष्ट्रीय फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप पुणे के शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्वीमिंग पूल में हुई। इस प्रतियोगिता में वाराणसी के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांडेयपुर निवासी गायत्री ने 50 मीटर तैराकी में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। गायत्री ने 24.04 सेकंड में 50 मीटर की दूरी तय की। वह 200 मीटर सरफेस तैराकी में स्वर्ण, 100 मीटर में रजत पदक, 50 मीटर सरफेस तैराकी में कांस्य पदक जीतते हुए कुल 14 अंक लेकर व्यक्तिगत स्पर्धा की चैंपियन बनीं। प्रतियोगिता 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक हुई। उनके प्रदर्शन पर वाराणसी तैराकी संघ के सचिव शंभु प्रसाद, सिगरा स्वीमिंग पूल के प्रभारी कनाई चंद तालापात्र और रूपा चौरसिया, अभिषेक पांडेय और कोच सत्यम शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन

पैरा एशियाई खेल में स्वर्ण पर निशाना साधने उतरेंगी सुमेधा
कॅरिअर के 20वें पदक पर निशाना साधने के लिए काशी की सुमेधा दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर हर रोज छह घंटे अभ्यास कर रही हैं। 2013 से 10 मीटर पिस्टल में निशानेबाजी करने वाली सुमेधा ने सितंबर में कोरिया में हुई वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। वह दिल्ली से जापान के नागोया में एशियाई पैरा खेलों की प्रतियोगिता में खेलने के लिए 14 अक्तूबर को रवाना होंगी। वाराणसी के दुर्गाकुंड के मानस नगर एक्सटेंशन की निवासी सुमेधा ने दिल्ली के डॉ. करणी सिंह हर रोज छह घंटे अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें