फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: वाराणसी एयरपोर्ट के पास 87 एकड़ में बनेगा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, किसानों को मिलेगा लाभ

Tue, 10 Feb 2026 01:03 PM IST
प्रगति चंद अभिषेक मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

वाराणसी में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का निर्माण जल्द किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए एयरपोर्ट के पास 87 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। 
विज्ञापन
Varanasi City - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर की आर्थिक तस्वीर बदलने वाली गति शक्ति कार्गो टर्मिनल परियोजना जल्द ही धरातल पर दिखाई देने लगेगी। सब्जियों के अलावा अन्य उत्पादों का निर्यात सुरक्षित होगा तथा माल भंडारण की सुविधा में भी बढ़ोतरी होगी। इसका निर्माण एयरपोर्ट के पास कराया जाएगा। इसके लिए तीन गांवों की 87 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से इसकी डीपीआर शासन को मंजूरी के लिए भेजी गई है। जल्द ही इस पर स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल के लिए एयरपोर्ट के पास गंगापुर, जगदीशपुर और दयालीपुर में जमीन चिह्नित की गई है। इसके अधिग्रहण में करीब 31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

अधिकारियों के अनुसार, इस कार्गो टर्मिनल के निर्माण के बाद सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलेगा। अभी तक सब्जियों के निर्यात में जो समस्याएं आती थीं, वे इस टर्मिनल के निर्माण के बाद समाप्त हो जाएंगी। यहां सब्जियों के भंडारण के साथ-साथ उनका सुरक्षित निर्यात किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टर्मिनल निर्माण से दुबई के अलावा अन्य देशों के साथ भी व्यापार स्थापित करने में सहायता मिलेगी। इसके निर्माण के बाद वाराणसी समेत चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही आदि आसपास के जिलों से भी निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें; दालमंडी में ध्वस्तीकरण: कार्रवाई के दौरान आग लगाने व हंगामा करने में दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

महंगाई पर लगेगी लगाम, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल के निर्माण के बाद माल ढुलाई तेज और सुचारु होने से परिवहन खर्च घटेगा। इसका सीधा असर वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। आम लोगों को सामान सस्ते दामों पर मिलेंगे। वहीं, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें