पांच आरोपियों को 1050 किमी तक किया ट्रैक
कमिश्नरेट की एसआईटी ने कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पांच खास सहयोगियों दिवेश जायसवाल, अमित जायसवाल, अंकुश सिंह, घनश्याम और अभिनव कुमार यादव को रविवार की सुबह भोरसर लिंक रोड मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया। 15 नवंबर 2025 को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसआईटी 86 दिन से आरोपियों के पीछे लगी थी।
ऐसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
दिवेश और अमित को वाराणसी से 1050 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश से ट्रैक किया था। कुछ दिन बाद आरोपियों की लोकेशन 240 किमी दूर मध्य प्रदेश में मिली। जब तक गिरफ्तारी के लिए टीम मध्य प्रदेश पहुंचती तब तक आरोपियों ने ठिकाना बदल लिया था। इस बीच मिर्जापुर के भोरसर लिंक रोड के पास सटीक लोकेशन मिली और दबिश देकर पांचों आरोपियों को दबोच लिया गया। वाराणसी से भोरसर लिंक रोड की दूरी 67 किलोमीटर है।