फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2026: गेट में यूपी कॉलेज की नौ छात्राएं सफल, प्रज्ञा को मिली 257वीं रैंक; सभी का विषय लाइफ साइंस रहा

Fri, 05 Jun 2026 05:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) में वाराणसी के यूपी कॉलेज की नौ छात्राएं सफल हुईं। ये सभी जंतु विज्ञान विभाग में हैं और इन सभी का विषय लाइफ साइंस रहा है। 
विज्ञापन
257वीं रैंक पाने वाली छात्रा प्रज्ञा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदय प्रताप कॉलेज की नौ छात्राओं और एक छात्र को गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) परीक्षा में सफलता मिली है। ये सभी जंतु विज्ञान विभाग में हैं और इन सभी का विषय लाइफ साइंस रहा है। अखिल भारतीय स्तर पर सबसे बेहतर 257वीं रैंक छात्रा प्रज्ञा मिश्रा की है।

विज्ञापन


इसके बाद अंकिता सिंह की 1356वीं, खुशी जायसवाल की 1634वीं, हर्षिता त्रिपाठी की 2773वीं, रितु तिवारी की 3732वीं, जय प्रताप मिश्रा की 4999वीं, शगुन सिंह की 5405वीं, अंशिका मौर्य की 5622वीं, यशस्वी सिंह की 6148वीं और श्रेयांशी सिंह की 7006वीं रैंक आई है।

एमएससी और बीएससी दोनों के विद्यार्थी
इन सफल छात्राओं में एमएससी जूलॉजी 2022-24, 2023-25 और 2024-26 बैच के साथ-साथ बीएससी बायो समूह के विद्यार्थी भी शामिल हैं। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि विभाग में उपलब्ध उच्च स्तरीय शिक्षण, प्रयोगशाला सुविधाओं, अनुसंधानपरक वातावरण और विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम है। यह वर्तमान और भावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन

 
मत्स्य जीव विज्ञान के भी कोर्स
जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. तुमुल सिंह ने कहा कि विभाग में एमएससी जूलॉजी में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विभाग में बायोटेक्नोलॉजी और मत्स्य जीवविज्ञान के भी कोर्स हैं। वहीं, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान अभिरुचि और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता विकसित की जा रही है। यहां पर लैब और उपकरण के अलावा एक्वेरियम, जूलॉजिकल म्यूजियम, पशु गृह, कंप्यूटर और डेटा एनालिसिस सुविधाएं आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें