फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल पहुंचे मंत्री एके शर्मा: दर्शन कर बोले- मां विंध्यवासिनी मेरी कुलदेवी, बचपन से यहां आते रहे हैं

Fri, 05 Jun 2026 03:37 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मंत्री एके शर्मा शुक्रवार को विंध्याचल धाम पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी मेरी कुलदेवी हैं, माता के दर्शन कर धन्य हो गया। 
विज्ञापन
मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी उनकी कुलदेवी हैं और बचपन से यहां आते रहे हैं। माता के दर्शन कर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि आंधी-तूफान के कारण कहीं बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है तो विभागीय अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि विंध्याचल जैसे धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें