फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, टिन शेड तोड़कर 100 मीटर दूर जा गिरा, एक घायल

Tue, 21 Apr 2026 04:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सिलिंडर में पहले आग लगी फिर धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ। हादसे के बाद कमरे में रखा सामान नष्ट हो गया। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया। वहीं महिला हाथ में जला हुआ नोट लेकर रोती दिखी। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रामनरेश सोनकर का एक हाता है, जिसमें 70 से ज्यादा परिवार किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। हाता के दूसरे तल पर स्थित किरायेदार कल्लू अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ रहता है। घटना के समय कमरे में कल्लू का बड़ा बेटा सूरज मौजूद था। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। जिससे घबरा कर सूरज कमरा छोड़ कर भाग गया। 

विज्ञापन


वहीं आग लगने की सूचना पर हाता में रहने वाले सतवंत पहुंचे और आग बुझाने लगे। इस दौरान अचानक सिलिंडर में विस्फोट हो गया। जिससे कमरे की टिन की छत फट गई और सिलिंडर करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में सतवंत पुत्र तेजबली सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। 

आग लगने की सूचना पर कल्लू और उनकी पत्नी पहुंची तो दोनो का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। कल्लू दुर्गाकुंड इलाके में दाना बेचता है और उसकी पत्नी घरों में काम कर जीवनयापन करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें