फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से दुकान बंद कर अंदर चालू थी साड़ी की बिक्री, पुलिस ने छापा मारकर चार दुकानदारों को पकड़ा

Wed, 26 May 2021 03:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दुकानदारों ने दुकान को बाहर से ताला लगाकर बंद कर रखा था। खरीदारी करने वाले ग्राहकों को दुकान के अंदर घुसाकर बिक्री चल रही थी। पुलिस ने छापा मारकर दुकानदारों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दुाकनों पर मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आंशिक लॉकडाउन में सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दुकानों को ही खुले रहने की छूट दी गई है। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक ही बाजार खुल रहे हैं। लेकिन वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी छिपे दुकानों को खोला जा रहा है।

विज्ञापन


ज्वेलरी और साड़ी की दुकानों को खुले रहने की सूचना पर पहुंची कैंट थाने पुलिस ने अर्दली बाजार स्थित कॉम्प्लेक्स में छापा मारा। जहां बाहर से दुकान में ताला बंद कर अंदर खरीदारी की जा रही थी। खास बात यह कि ज्वेलर्स दुकान में छापे की सूचना पर दुकानदार ने ग्राहकों सहित दुकान को अंदर से लॉक कर लिया और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद भी दुकान का शटर नहीं खुला।

वहीं पास में ही साड़ी और सूट की दुकान के अंदर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। यह नजारा देख पुलिसकर्मियों की भी आंखे खुली की खुली रह गई। मौके पर पहुंचे एसीपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक औऱ कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने चार दुकानदारों को हिरासत में लिया। थाने लाकर दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। वहीं दुकानदारों को छुड़ाने के लिए व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी भी थाने पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें