फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garlic Price: महंगाई के बीच चोरों को भाया लहसुन, पहड़िया मंडी से दुकान का ताला तोड़कर 17 बोरी चुरा ले गए

Wed, 21 Feb 2024 03:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महंगाई की मार के बीच चोरों को भी लहसुन भा गया है। उनकी नजर भी महंगे सब्जियों पर ही है। वाराणसी के सब्जी मंडी में एक दुकान का ताला तोड़कर चोर 17 बोरी लहसुन चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहसुन के दाम में उछाल के बाद चोरों की नजर भी उस पर पड़ने लगी है। वाराणसी जिले के लालपुर पांडेयपुर थाने से सटी पहाड़िया मंडी स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर 17 बोरी लहसुन चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर आढ़ती अजय मौर्या ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन


अजय मौर्या ने बताया कि लहसुन की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। आशंका जताई कि लहसुन चुरा कर मालवाहक से ले जाया गया है। आढ़तियों का कहना था कि चोरों ने सीधे लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस को चुनौती दी है। लालपुर पांडेयपुर थाना और मंडी एक ही स्थान पर है। 

लहसुन की कीमत 400 पार
वाराणसी के फुटकर मार्केट में लहसुन का दाम 400 के पार पहुंच गया है। महंगाई के कारण किचन का जायका बिगड़ गया है। दरअसल, बिना मौसम बारिश के कारण लहसुन की फसल खराब हो गई थी। ऐसे में जब लगन का सीजन शुरू हुआ तो लहसुन की मांग अचानक से बढ़ गई। इस बीच लहसुन का बढ़ा हुआ दाम गृहणियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उनका कहना है कि लहसुन की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। ऐसे में किलो की जगह पाव भर से ही काम चलाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें