Varanasi News: गंजारी स्टेडियम का 90% काम पूरा हो गया है। 21 अप्रैल तक इसे हैंडओवर किया जाएगा। दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घा में सीटें लगाने का काम बचा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
गंजारी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसका 90 प्रतिशत निर्माण कार्य हो चुका है। कार्यदायी संस्था 21 अप्रैल तक इसे हैंडओवर कर देगी। निर्माण से जुड़े सूत्रों के अनुसार स्टेडियम परिसर में फ्लड लाइट्स लग चुकी हैं। दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घा में सीटें लगाने का कार्य शेष है, जिसे युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माण एजेंसी ने अफसरों को बताया है कि 21 अप्रैल तक स्टेडियम को संबंधित प्राधिकरण को औपचारिक रूप से हैंडओवर कर दिया जाएगा। करीब 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम का डिजाइन काशी की सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
त्रिशूल आकार की फ्लड लाइट्स और घाट शैली की दर्शक दीर्घाएं इसकी विशेष पहचान होंगी। वहीं स्टेडियम के आसपास की अभी और जमीन की खरीद की जानी है। प्रशासन स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ किसानों ने खेत में बोर्ड लगा दिया है कि वह जमीन नहीं देंगे। प्रशासन उन्हें सर्किल रेट से दोगुना मुआवजा दे रहा है। स्थानीय प्रशासन से जुड़े अफसरों का कहना है कि किसानों से बातचीत चल रही है। जितनी जमीन चाहिए उतनी मिल जाएगी।