फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक घंटे तक छावनी में तब्दील रहा वीरभानपुर, दहशत का था माहौल; पुलिस की सख्ती से दुबके रहे लोग

Fri, 13 Feb 2026 10:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस वीरभानपुर पहुंची तो दहशत का माहौल हो गया। घंटों पुलिस घरों में घुसकर सख्ती करती रही। 
विज्ञापन
मौके पर पुलिस की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर में पुलिस और ग्रामीणों में बृहस्पतिवार रात एक घंटे तक दहशत का माहौल रहा। पुलिस पर पथराव करने वाले घरों में दुबके रहे, जिन्हें खोज-खोजकर पुलिस ने सख्ती के साथ बाहर निकाले में जुटी रही। आरोपी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने परिवार के लोगों की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि घर के गाड़ी, इन्वर्टर समेत कई सामान तक तोड़फोड़ दिए।

विज्ञापन


परिवार के सदस्य संजू ने बताया कि पंकज गौतम सिकरारा थाने में लूट का वांछित है। कुछ लोग सोचते हैं कि दादा पन्ना लाल की शुक्रवार को तेरहवीं है, इसमें वह जरूर आएगा। लेकिन, वह नहीं आया था। वहीं, पुलिस के लोग सादी वर्दी में रात नौ बजे आए और खोजने लगे। 

इसे भी पढ़ें; खौफनाक वारदात: जादू-टोने के शक में दो लोगों की हत्या, पूजा के बहाने घर बुलाकर धारदार हथियार से काट डाला
विज्ञापन


विरोध करने पर डांट-फटकार करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। इसी दौरान ने ईंट-पत्थर चला दिए। वहीं, पुलिस ने बताया कि वह दबिश दी थी, इसे लेकर कुछ मनबढ़ पुलिस पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला करने लगे। बक्शा और सिकरारा थाने की शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक जनपद के सैकड़ों की संख्या में पहुंची पुलिस ने बस्ती को छावनी में तब्दील कर दिया। इससे बस्ती में भय का माहौल हो गया। लोग अपने घरों में छिपते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें