फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP पुलिस के लिए चुनौती बना यह बदमाश, बनारस से भेजा गया सहारनपुर जेल 

Wed, 06 Jun 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वाराणसी जिला जेल में निरुद्ध रहे इस बदमाश ने शहर के कारोबारियों और डॉक्टरों से लगातार रंगदारी मांग कर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती पैदा कर दी थी। इसी वजह से पुलिस और प्रशासनिक महकमा हरकत में आया।
विज्ञापन


नतीजतन, सोमवार की देर रात संतोष शुक्ला को आननफानन में वापस सहारनपुर जेल भेजा गया। पुलिस का मानना है कि बनारस से दूर रहने पर संतोष का आपराधिक नेटवर्क कमजोर होगा और वारदातों में कमी आएगी।

जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जेल में निरुद्ध छह और बदमाशों को गैर जनपद की जेलों शिफ्ट करने की तैयारी है। अदालत के आदेश पर सहारनपुर जेल से जिला जेल में शिफ्ट हुए संतोष शुक्ला का नाम हाल के दिनों में शहर के एक बटन कारोबारी, सराफा कारोबारियों और डॉक्टरों से रंगदारी मांगने के मामले में लगातार सामने आ रहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इनमें से एक कारोबारी की पहुंच लखनऊ और नई दिल्ली तक है। मामला सार्वजनिक हुआ तो पुलिस महकमा हरकत में आया और आननफानन में संतोष शुक्ला की करतूतों पर शिकंजा कसने की मुकम्मल व्यवस्था कर उसे वापस सहारनपुर जेल भेजा गया।

सोमवार की देर रात संतोष को सहारनपुर जेल में शिफ्ट किए जाने के घटनाक्रम से जिला जेल में निरुद्ध अंगद राय, रामबाबू यादव सहित जरायम जगत के अन्य चर्चित नामों में खलबली मची हुई है। मंगलवार को संतोष को सहारनपुर जेल भेजा जाना जिला जेल की चहारदीवारी के भीतर चर्चा का विषय रहा।

उधर, जिला पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शांति व कानून व्यवस्था के मद्देनजर जेल में निरुद्ध छह और बदमाशों को गैर जनपद की जेलों में शिफ्ट कराने के लिए रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें