लिस ने वाराणसी के कबीरचौरा क्षेत्र में बीते 24 मार्च को किराना कारोबारी से आठ लाख रुपये लूट मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया था। कब्जे से लूट के सात लाख 37 हजार रकम और लूट में उपयोग असलहा-कारतूस, दो बाइक और चार पहिया वाहन बरामद भी बरामद हुआ था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह ईरानी गैंग के लिए काम करते हैं।
शहर के व्यस्ततम बाजारों में घटना को देते थे अंजाम
पुलिस के अनुसार, गैंग के बदमाश चार पहिया व दो पहिया वाहनों से शहर के व्यस्ततम बाजारों और पॉश कालोनियों में क्राइम ब्रांच व एसटीएफ बनकर चेकिंग के नाम पर लूट व टप्पेबाजी करते हैं। चेकिंग के दौरान योजना के तहत गैंग के सदस्यों में से एक व्यक्ति पहले अपनी स्वयं की चेकिंग कराता है फिर टारगेट किये गये व्यक्ति की चेकिंग करते हैं व रुपये आदि मिलने पर लूट कर भाग निकलते हैं। इसके अलावा महिला व पुरूषों को चेकिंग के दौरान लूट आदि का भय दिखाकर उनके जेवर उतरवाकर कागज में लपेट देते हैं एवं बातचीत के दौरान झांसा देकर कागज की पुड़िया बदल देते हैं।