फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवा उद्यमी मनीष सिंह की हत्या में 12 पर लगा गैंगस्टर, जब्त होगी आरोपियों की संपत्ति

Sat, 06 Jun 2026 04:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मनीष सिंह हत्याकांड में 12 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इन सभी आरोपियों की संपत्ति भी जब्त होगी। 
विज्ञापन
मनीष सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा उद्यमी मनीष सिंह की पीटकर हत्या के मामले में गिरोह के सरगना सहित 12 आरोपियों के खिलाफ फूलपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। आरोपियों की संपत्ति भी जब्त होगी। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कात्यायन ने बताया की गैंग लीडर घमहापुर निवासी आशीष राजभर है। 

विज्ञापन


गिरोह के सदस्यों के रूप में घमहापुर मनीष राजभर, दीपक राजभर, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति, गोविंद राजभर, नागेंद्र राजभर, बृजेश प्रजापति, राजेश प्रजापति, अभिषेक उर्फ बुद्धू, पवन राजभर और मनोज को नामजद किया गया है। 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत 12 आरोपियों की चल-अचल संपत्ति, आर्थिक स्रोतों और संगठित आपराधिक नेटवर्क की जांच कराई जा रही है। आरोपी जिला जेल में हैं। रिमांड के लिए आवेदन किया है। यह कार्रवाई पुलिस की पैरवी और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; लापरवाही पर गिरी गाज: 13 पुलिसकर्मी निलंबित, 19 के खिलाफ विभागीय जांच शुरू; एसपी ने की कार्रवाई

विज्ञापन

अदालत में आरोपपत्र दाखिल 
पुलिस आयुक्त के मुताबिक, 26 अप्रैल 2026 की रात फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में मनीष सिंह की कार से एक महिला को धक्का लग गया था। इसके बाद महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने कार चालक मनीष सिंह की पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। दो आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ा था। दो ने आत्मसमर्पण किया था। मामले में अब 12 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। विवेचना पूरी करके आरोपपत्र भी अदालत में दाखिल किया जा चुका है। मामले में प्रभावी पैरवी करके आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जो कि नजीर बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें