फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज और उसके भांजे पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Sat, 12 Dec 2020 02:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मऊ सदर विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के अंतरराज्यीय गिरोह के सहयोगी मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज और उसके भांजे परवेज खान के खिलाफ वाराणसी के जैतपुरा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मेराज और परवेज फर्जी तरीके से असलहे का लाइसेंस लेने और उसके नवीनीकरण के मामले में इन दिनों वाराणसी जिला जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

पुलिस डोजियर के अनुसार, गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेन गांव का मूल निवासी और वाराणसी की अशोक विहार कॉलोनी फेज-एक में रहने वाला मेराज मुख्तार अंसारी गिरोह का सहयोगी और बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी की गैंग का सदस्य है। बीते दिनों पुलिस ने मेराज को शस्त्र लाइसेंस का फर्जी तरीके से नवीनीकरण कराने के मामले में गिरफ्तार किया था।


पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि मेराज और उसका भांजा नदेसर निवासी परवेज खान ने फर्जी तरीके से असलहे का लाइसेंस लिया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था। मेराज को संरक्षण देने और उसका सहयोग करने के आरोप में उसके भाई प्रयागराज में तैनात सिपाही सेराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी वाराणसी अमित पाठक ने बताया कि मेराज और उसके भांजे के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी की अनुमति से जल्द ही मेराज द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें