फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में छह साल की बच्ची से गैंगरेप, दो किशोरों के खिलाफ पास्को के तहत केस दर्ज

Mon, 20 Aug 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जिले के एक गांव में छह साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर सुखपुरा थाने में दो किशोरों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वारदात 15 अगस्त की है।
विज्ञापन


बालिका अपने डेरे पर खेल रही थी तभी दो किशोर अमरूद का लालच देकर उसे ट्यूबवेल पर ले गए और दुष्कर्म किया। किशोरों के भय के कारण बालिका ने घर के किसी सदस्य को कुछ नहीं बताया। जब 17 अगस्त की रात बालिका को पेट में दर्द होने लगा तब उसने अपनी मां से घटना के बारे में जानकारी दी।

उसने तत्काल यह बात पति को बताई और  यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रविवार को सुखपुरा थाने में किशोरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें