फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में किशोरी से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Wed, 18 Jul 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलाई-कढ़ाई केंद्र से लौट रही 15 साल की किशोरी के साथ पांच युवकों ने 12 जुलाई को दुष्कर्म किया। मंगलवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना यूपी के मिर्जापुर जिले के एक गांव की है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के मुताबिक, किशोरी 12 जुलाई की दोपहर सिलाई-कढ़ाई केंद्र से लौट रही थी। इसी दौरान दो युवक उसका मुंह दबा कर कच्चे मकान में ले गए। वहां दोनों के अलावा उनके तीन साथियों ने दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर सभी भाग गए।

शाम को होश आने पर किशोरी घर पहुंची। दो दिन बाद मां के घर आने पर उसने जानकारी दी। डर की वजह से मां ने शिकायत नहीं की। बाद में पड़ोसियों का सहयोग मिलने पर मंगलवार को मड़िहान थाने में तहरीर दी। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म का केस दर्ज कर दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इधर,    मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी आठवीं की छात्रा से रविवार को एक युवक ने दुष्कर्म किया। तहरीर के अनुसार, छात्रा रविवार की शाम खेत की तरफ गई थी।

इसी दौरान युवक ने घटना को अंजाम दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पर दुष्कर्म, पाक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें