फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः थाने में दरिंदों को देख आगबबूला हुई गैंगरेप पीड़िता, पुलिस की लाठी छीनकर की पिटाई

Mon, 20 Aug 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
अपहरण व गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव से शुक्रवार की रात अपहृत युवती से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिनाख्त के लिए थाने में पहुंची पीड़िता दरिंदों को देख आगबबूला हो उठी और उसने एक सिपाही की लाठी छीन कर उन्हें थाने में ही पीटना शुरू कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें....

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Gang-rape

थोड़ी देर बाद सिपाहियों ने किसी तरह उसे शांत कराया। उधर, मेडिकल में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।  शुक्रवार की शाम खुटहन क्षेत्र के एक गांव की युवती अपनी दादी और चाची के साथ रात नौ बजे नहर की तरफ गई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
थोड़ी देर बाद सिपाहियों ने किसी तरह उसे शांत कराया। उधर, मेडिकल में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।  शुक्रवार की शाम खुटहन क्षेत्र के एक गांव की युवती अपनी दादी और चाची के साथ रात नौ बजे नहर की तरफ गई थी। 

 

4 of 5
चलती कार में महिला से गैंगरेप - फोटो : डेमो पिक
तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश रास्ता पूछने के बहाने उनके पास रुके। युवती की चाची उन्हें रास्ता बता रही थी तभी एक बदमाशों ने दादी और चाची पर हमला कर घायल कर दिया और युवती को जबरन उठा ले गए। वहां से पांच किमी दूर सूनसान स्थान पर तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे वहीं पर छोड़कर चले गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता ने ने बाइक का नंबर याद कर लिया था। नंबर और उसके द्वारा बताए गए बदमाशों के हुलिया को आधार पर पुलिस ने शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे फिरोजपुर गांव से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें