फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 24 घंटे में 63 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
नामो घाट पर  बने ओवरबि्रज के पिलर  बने  वाटर लेवल मीटर मापी यंत्र  में दिख रहा गंगा का बढ़ा हुआ
विज्ञापन
वाराणसी। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 63 सेंटीमीटर बढ़ गया। जिस तेजी से पानी बढ़ रहा है, उसे देखते हुए उम्मीद है कि शुक्रवार तक मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल तथा दशाश्वमेध और राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा आरती का स्थल बदलना पड़ सकता है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस और एनडीआरएफ पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को गंगा का जलस्तर 62.03 मीटर दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार रात तक बढ़कर 62.66 मीटर पहुंच गया। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मणिकर्णिका घाट के पास रत्नेश्वर महादेव मंदिर और बालाजी घाट स्थित अधिकांश छोटे-बड़े मंदिर जलमग्न हो चुके हैं। मणिकर्णिका घाट पर स्थित शवदाह स्थल से लगभग 10 फीट नीचे तक पानी पहुंच चुका है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो अगले एक-दो दिनों में शवदाह स्थल को ऊपर शिफ्ट करना पड़ सकता है। इसके साथ ही गंगा आरती स्थल में भी बदलाव करना पड़ सकता है। स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें