फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः गंगापुर नगर पंचायत पर कांग्रेस की जीत, निगम में अबतक इनकी हुई जीत

Sat, 02 Dec 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
कांग्रेस के दिलीप सेठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जारी है।अब तक के रुझान के मुताबिक, वाराणसी नगर निगम में भाजपा आगे है। गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस के दिलीप सेठ ने 1862 वोट के साथ सपा के निकटतम प्रत्याशी विजय यादव( 1569) को हराया।
विज्ञापन


गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पर इससे पहले सपा का कब्जा था। सपा से पहले यह सीट कांग्रेस के पास थी। आज के इस जीत के बाद दिलीप सेठ ने जनता का आभार जताया है।  निगम में पार्षद पदों पर भाजपा आगे है। अब तक कई वार्डो का परिणाम आ चुका है जिसमें भाजपा पहले स्थान पर और कांग्रेस दूसरे स्थान पर है।  

वाराणसी के पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना जारी है। 20 राउंड की मतगणना हो चुकी है।  

पहड़िया मंडी में नगर निगम और रामनगर नगर पालिका परिषद की मतगणना हो रही है जबकि नगर पंचायत गंगापुर की वोटों की गिनती राजातालाब तहसील में हो रही है। मतगणना अधिकारियों के मुताबिक साढ़े आठ बजे से मतगणना के आरंभिक रुझान आने शुरू हो गए।  सबसे पहले नगर पंचायत गंगापुर के परिणाम आए। उसके बाद रामनगर पालिका और फिर नगर निगम के नतीजे आएंगे। 
विज्ञापन



पूर्वांचल के दस जिलों में तीन चरणों वाले निकाय चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को सुबह आठ बजे मतगणना जारी है। इसमें 1 नगर निगम, 19 नगर पालिका, 23 नगर पंचायतों के 1327 वार्डों के 1402 पदों के लिए लड़ रहे 8460 प्रत्याशियों को मिले मतों की गणना की जाएगी।

इसमें प्रथम चरण में 22 नवंबर को सोनभद्र में 1 नगर पालिका, 7 नगर पंचायत, गाजीपुर में 3 नगर पालिका, 5 नगर पंचायत और आजमगढ़ में 2 नगर पालिका, 11 नगर पंचायत के लिए मतदान हुआ था । दूसरे चरण में 26 नवंबर को भदोही में 2 नगर पालिका, 5 नगर पंचायत, बलिया में 2 नगर पालिका, 8 नगर पंचायत और वाराणसी में 1 नगर निगम, 1 नगर पालिका, 1 नगर पंचायत के लिए वोट पड़े। तीसरे और अंतिम चरण में 29 नवंबर को मऊ में 1 नगर पालिका, 9 नगर पंचायत, मिर्जापुर में 3 नगर पालिका, 1 नगर पंचायत, जौनपुर 3 नगर पालिका, 6 नगर पंचायत और चंदौली जिले में 1 नगर पालिका, 3 नगर पंचायत मतदान हुआ था। 




   
विज्ञापन

अब तक इनकी हुई जीत 

मतगणना
अब तक इनकी हुई जीत 

वार्ड 23 से रेहाना खातून,कांग्रेस 
वार्ड 41 से  रामशिला देवी, कांग्रेस
वार्ड 78 से मल्लिकानूर, कांग्रेस
वार्ड नंबर 60 अंकित यादव,सपा 
वार्ड नंबर 4 सुनील यादव, निर्दल
वार्ड  89 से  दरक्षा अंसारी,सपा
वार्ड  88 से गुलराना ,कांग्रेस
वार्ड  51 से शहनाज बानो, सपा
वार्ड 73 से लल्लापुरा कलां ,सपा
वार्ड 63  से डॉ राजेश, भाजपा
वार्ड 45 से संजय जैसवाल, भाजपा
वार्ड 22 नंबर विजयश्री, भाजपा
वार्ड 84  संतोष शर्मा, निर्दल
वार्ड 80   मीनू शर्मा, भाजपा( यंहा पर पी एम का संसदीय कार्यालय भी है)
वार्ड 36  रियाजुद्दीन कांग्रेस
वार्ड 39 हाजी वकास अंसारी, कांग्रेस 
वार्ड 66 सरैयां रियाजुद्दीन, निर्दल
वार्ड 12 दानियालपुर से सपा
वार्ड 86 से बेलाल,  निर्दल
वार्ड 81 से नरसिंह सिंह,भाजपा
वार्ड 32 से शशि यादव, भाजपा
वार्ड 67 से संजय सिंह,कांग्रेस 
वार्ड 03 से किस्मती देवी, बसपा
वार्ड 68 से राजेश यादव,भाजपा
वार्ड 25 से इंद्रदेव, भाजपा
वार्ड 40 से राजेश केसरी कांग्रेस
वार्ड 30 से राजेंद्र मौर्य, बसपा
वार्ड 39 से हाजी ओकेस, कांग्रेस
वार्ड 27 से शिला भारद्वाज, भाजपा
वार्ड 9 से संजय गुप्ता, भाजपा
वार्ड 71 से चंद्रनाथ, भाजपा,
वार्ड 11 से डा. रविंद्र कु.सिंह
वार्ड 13 से विनीत सिंह, भाजपा
वार्ड 38 से विनय सजेदा,कांग्रेस
वार्ड 65 से सलीम, कांग्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें